(पटना/बिहार): उपचुनाव में मतदान के दौरान ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई। इस पर चुनाव आयोग ने कहा कि गर्मी के बढ़ने के कारण यह मशीने खराब हो गई है और सही तरह से काम नहीं कर पा रही है। गर्मी के कारण ईवीएम मशीन के खराब होने की बात सामने आने के बाद विपक्ष हमलावर हो गया। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव और राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने इस बात को लेकर व्यंग्यात्मक ट्वीट कीए। तेजप्रताप ने अपने ट्वीट मेें भगवान से ईवीएम को बीना तड़पाए उठा लेने की प्रार्थना की वहीं मीसा भारती ने अपने ट्वीट में कहा कि अगर दोपहर की गर्मी में ईवीएम को डायरिया हो जाता तो वह भगवा रंग की पर्चियां उगलने लगती।
10 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव
सोमवार को देश की 10 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के मतदान हुए। मतदान के दौरान कई जगह से ईवीएम के खराब होने की बात सामने आई। इस पर अपनी सफाई देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि तेज गर्मी के कारण ईवीएम मशीने काम नहीं कर रही है। इस बात को लेकर राजनीति सरगर्मियां बढ़ गई। विपक्षी दलों ने इस बात को लेकर चुनाव आयोग को घेरा।
इस बात को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और उनकी बेटी मीसा भारती ने कटाक्ष किया। दोनों ने तीखे ट्वीट कर हमला किया।
EVM लग गई धूप-तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि
सुना है कि EVM को धूप लग गई है..!
हे भगवान,अभी तो बहुतों चुनाव बाकी है। बार बार क्यूॅं कष्ट दे रहे है बेचारे EVM को..तड़पा तड़पा के मारने से अच्छा है, एक हीं झटके क्यूॅं नहीं उठा लेते।।
ट्वीट :-
EVM दोपहर को उगलता भगवा रंग की पर्चियां-मीसा भारती
मीसा भारती ने भी व्यंगय करते हुए ट्वीट कर लिखा कि
अब तक EC बोलती रही कि EVM अजर अमर है। पर सुबह 8 बजे ही इसे लू लग गयी। दोपहर की गर्मी में डायरिया हो जाता तो बेतहाशा भगवा रंग की पर्चियॉंं उगलने लगता!