राजधानी पटना समेत गया,नवादा, औरंगाबाद, मुंगेर रोहतास आदि इलाकों में बिजली कड़कने के साथ जोरदार बारिश हुई। वज्रपात से बिहार में कई जानें चली गयीं। गया,कटिहार, व औरंगाबाद में पांच-पांच तथा रोहतास, नवादा और मुंगेर में दो-दो लोग बारिश बिजली के शिकार हो गये। राजगीर में लगा मलमास मेला पूरी तरह तबाह हो गया। सर्कस.जादूगर,डिज्नीलैंड, नाग-नागिन,कृषि और ग्रामश्री मेला के पंडाल पूरी तरह से ध्वस्त हो गये। मुंगेर में वज्रपात से चार बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये। अस्पताल जाने के दर्मियान इनमें से दो की मौत हो गयी।