4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना:गैस गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी,आकाश में उड़ते दिखाई दिए गैस सिलेंडर!

गैस गोदाम में जले सिलिंडर हवा में उड़ने लग गये..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 9 Jun 2018, 4:11 PM IST

fire

fire

(पटना): गर्मी अपना विकराल रूप धारण किए हुए है। हर कोई गर्मी से त्रस्त है ऐसे में लागातर आग लगने की घटनाएं सामने आना और भी परेशानी पैदा कर देने वाली बात है। आग लगने की एक घटना राजधानी के दीदारगंज से सामने आई है जहां पर सिलिंडर गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल गाडियां और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

शनिवार सुबह पटना सिटी के दीदारगंज सिलिंडरों की डिलीवरी के दौरान एक गैस गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें देखते-देखते भयावह हो गईं। गैस गोदाम में जले सिलिंडर हवा में उड़ने लग गये। आस-पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अगिनशमन दस्ते तक पंहुचाई। सूचना मिलते ही दमकल गाडियां और राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। भीषण आग को देखते हुए और दमकल वाहन बुलाए गए। इस तरह बारह दमकलों और स्थानीय लोगों के निररंतर प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग बूरी तरह से सहमे हुए हैं।

मालसलामी थानाध्यक्ष प्रेमकुमार चौहान ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या आग किसी सिलेंडर में से गैस लीक होने के कारण हुई लगती है। जांच के बाद पता चल पाएगा। गर्मी के दिनों में बिहार में आग की घटनाएं खूब होती हैं इसके पीछे की वजहें मात्र लापरवाही ही निकलकर आती रही हैं। आग से बचाव के उपायों के बारे में सतर्क किए जाते रहने के बावजूद इसमें कमी नहीं आ पा रही।

एक ही दिन में आग लगने की यह दूसरी घटना

एक ही दिन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। शनिवार सुबह मुंबई के फोर्ट इलाके में पटेल चैंबर में भी आग लग गई थी। इस आग ने भीषण रूप ले लिया था। 16 फायर इंजन 11 टैंकर्स और 150 फायर अधिकारियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आॅपरेशन के दौरान दो फायरकर्मी घायल भी हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि एक बड़ा हादसा टल गया है। आग ने लेवल 4 रूप ले लिया था जिस पर काबू पाना बहुत मुश्किल होता है।

मुंबई: एक इमारत में लगी भीषण आग, 16 फायर इंजन, 11 टैंकर्स और 150 फायर अधिकारी मौके पर मौजूद