(पटना): गुरुवार को नीतीश कुमार के सरकारी आवास में अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के लिए आयोजित रात्रि भोज पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यह डिनर डिप्लोमेसी आज बिहार की राजनीति के केंद्र में है। अमित शाह इस दौरान अड़े दिखते आ रहे नीतीश को साधने में जुटे हैं। यहां यह समझना होगा कि नीतीश की डिनर डिप्लोमेसी 2010से ही चर्चा में है।