2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू के पोते को आशीर्वाद देने राबड़ी आवास पहुंचे किन्नर, जानें तेजस्वी यादव को लेकर क्या कुछ कहा

लालू राबड़ी आवास पर किन्नरों की एक टीम शुक्रवार को ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची। ये सभी तेजस्वी यादव के बेटे ईराज को आशीर्वाद देने आयी थी। लालू-राबड़ी की उपस्थिति में किन्नरों ने सगुन गए और नन्हे बच्चे को आशीर्वाद दिया। तेजस्वी यादव को लेकर भी इन लोगों ने एक बड़ी बात कही।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 11 Jul 2025, 3:55 PM IST

kinnar

तेजस्वी यादव के बेटे ईराज को आशीर्वाद देने राबड़ी आवास पहुंची किन्नर। फोटो -पत्रिका

लालू- राबड़ी आवास पर शुक्रवार को किन्नरों का एक दल पहुंचा। ये सभी लालू प्रसाद से मिलने की जिद करने लगे। सुरक्षा गार्डों पहले तो इनको भगाने का प्रयास किया, लेकिन जैसे ही इन्होंने अपना गीत संगीत शुरू किया तो लालू प्रसाद के कहने पर सभी को अंदर बुला लिया गया। दरअसल, ये सभी बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बेटे ईराज को आशीर्वाद देने के लिए आए थे।

लालू -राबड़ी के सामने गए सगुन के गीत

किन्नरों की टोली लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के सामने ही उनके पोते ईराज के लिए सगुन के गीत गए और उनको खुब आशीर्वाद भी दिए। किन्नरों की टोली जब लालू प्रसाद के पोते को आशीर्वाद दे रही थी उस वक्त तेजस्वी यादव की पत्नी और ईराज की मां राजश्री यादव भी वहीं बैठी थी। किन्नरों की टीम को आज ही पता चला था कि तेजस्वी यादव अपने परिवार और बच्चों के साथ पटना पहुंचे गए हैं। उक्त सूचना के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ किन्नरों की टीम राबड़ी आवास पहुंच गई।

तेजस्वी यादव को सीएम बनने का दिया आशीर्वाद

इराज के आशीर्वाद देकर लालू-राबड़ी से आवास से बाहर निकलने पर पत्रकारों से बात करते हुए किन्नरों ने कहा, “हम बहुत खुश हैं। लालू जी ने जो दिया, हमने ले लिया। हमने तेजस्वी यादव के पुत्र को बहुत आशीर्वाद दिया। वह खूब फलें-फूलें। तेजस्वी जी को भी हमने अपना आशीर्वाद दिया है। वह जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री बनें।” दरअसल, यह दृश्य पारंपरिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय समाज में जन्म पर किन्नरों द्वारा बधाई देने की एक पुरानी परंपरा रही है। तेजस्वी यादव के घर इस परंपरा ने एक भावनात्मक और सामाजिक रंग भर दिया।