17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड हाइकोर्ट से लालू को मिली छह सप्‍ताह के लिए अंतरिम जमानत

लंबे समय से बेल का इंतजार कर रहे लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाइकोर्ट से बड़ीे राहत मिली है...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 11 May 2018, 3:35 PM IST

lalu prasad yadav file photo

lalu prasad yadav file photo

(रांची/पटना): लंबे समय से बेल का इंतजार कर रहे लालू प्रसाद यादव को बड़ीे राहत मिली है। झारखंड उच्च न्यायालय ने चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद को मेडिकल आधार पर छह सप्‍ताह की अंतरिम जमानत दी है। अभी लालू प्रसाद को अपने बड़े पुत्र की शादी में शामिल होने को लेकर तीन दिनों के लिए पेरोल पर जेल से बाहर है।

परिवार वालों व समर्थकों में खुशी की लहर

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत में अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने लालू प्रसाद की तरफ से बहस की। लालू को छह सप्‍ताह की जमानत मिलने के बाद पटना में राबड़ी देवी के आवास में खुशी की लहर दौड़ गई। लालू के बेट तेज प्रताप की बारात शनिवार को जाएगी। राबड़ी देवी आवास में शुक्रवार को जश्न का माहौल बना रहा। हालांकि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि लालू की यह अंतरिम जमानत किस दिन से शुरू होगी।

गत शुक्रवार को होनी थी सुनवाई

लालू प्रसाद के अंतरिम जमानत याचिका पर गत शुक्रवार को सुनवाई होनी थी,सुनवाई के लिए याचिका सूचीबद्ध भी कर ली गई थी, लेकिन अचानक अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई। उल्‍लेखनीय है कि देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद लालू प्रसाद की ओर से अंतरिम जमानत को लेकर याचिका दायर की गई थी,जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अदालत ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य से संबंधित दस्तावेज भी मंगवाए थे। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम जमानत देने का
फैसला सुनाया।

यह भी पढ़े:बेटे की शादी में पेरोल पर आए लालू से मिलने वालों का लगा तांता, खुशी मेें यह क्या बोल पड़े लालू के समर्थक?