डिप्रेसन और अन्य कार्डिएक समस्याओं से जूझ रहे लालू यादव बीते कई दिनों से रांची रिम्स में भर्ती थे। इससे पहले उनका इलाज नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया जा रहा था। उन्हें हाल में ही नई दिल्ली से रांची वापस भेज दिया गया था। उन पर नई दिल्ली में इलाज करवाने के दौरान राजनैतिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। बता दें कि गुरुवार को लालू यादव को बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए के लिए तीन दिनों का पैरोल दिया गया है। लालू कल देर शाम रांची से पटना पहुंचे थे । उनके पटना पहुंचने से इनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।