10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2019 के सीट बंटवारे की घोषणा से पहले अमित शाह और नीतीश कुमार की अहम मुलाकात

जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक म़े पिछले सप्ताह कहा था कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो चुका है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 19 Sep 2018, 6:15 PM IST

प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट...

(पटना): भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके आवास पर मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा से पूर्व यह निर्णायक मुलाकात है। जदयू सूत्रों से मिल रही सूचनाओं पर गौर करें तो दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो चुका है। 20-20 के फॉर्मूले पर गठबंधन के घटक दलों में सहमति बनी है। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक म़े पिछले सप्ताह कहा था कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो चुका है। समय आने पर इसकी घोषणा की जाएगी।


जानकारी के मुताबिक भाजपा कुल 20 सीटों पर लड़ेगी। पिछले चुनाव में पार्टी के 22 उम्मीदवार जीते थे। तयशुदा फॉर्मेट के मुताबिक भाजपा शत्रुघ्न सिन्हा की सीट पटना साहिब से इस बार सुशील कुमार मोदी को उम्मीदवार बनाने जा रही है। दरभंगा से कीर्ति आजाद का पत्ता साफ कर यह सीट जदयू के संजय झा के लिए छोड़ने वाली है। वहीं बक्सर से अश्विनी चौबे की जगह पार्टी यह सीट जदयू के प्रशांत किशोर के लिए छोड़ सकती है।


बताया जा रहा कि भाजपा उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा को गठबंधन से अलग होना तय मानकर चल रही है। हालांकि उस दल की दो सीटों पर भाजपा ने अभी कोई निर्णय नहीं किया है। फॉर्मूले के अनुसार भाजपा 20, जदयू 14 ओर लोजपा को पांच सीटों पर चुनाव लड़ने का फ्रेमवर्क बना है। उपेंद्र कुशवाहा यदि दो सीटें लेकर गठबंधन में रह जाते हैं, तो भाजपा जदयू के हवाले कर रही रालोसपा की दोनों सीटें उसे वापस कर देगी। इस बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और लोजपा नेता रामविलास पासवान और उनके पुत्र चिराग पासवान की मुलाकात में सीटों का गणित तय किया जा चुका है। लोजपा को पिछली बार सात सीटें दी गई थीं। भाजपा एक सीट रालोसपा के दूसरे गुट के नेता अरुण कुमार के लिए छोड़ने वाली है।