13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संसद के मॉनसून सत्र में फिर उठी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग,पप्पू यादव ने दिया कार्यस्थगन नोटिस

पप्पू यादव बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग हर मंच पर कहते है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 19 Jul 2018, 6:20 PM IST

papu yadav

papu yadav

(पटना): लोकसभा सदन एक बार फिर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग के नारों से गूंज उठा। हर बार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर मुखर रहने वाले मधेपुरा सांसद सह जनअधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव ने एक बार फिर अपनी इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया है। पप्पू यादव ने लोकसभा में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने को लेकर कार्यस्थगन नोटिस दिया है।

विशेष पोशाक में नजर आए पप्पू यादव

बता दें कि इस समय लोकसभा का मॉनसून सत्र चल रहा है। इस सत्र में देश के विभिन्न मुद्यों पर चर्चा होनी है। इसी बीच सांसद पप्पू यादव ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को फिर दोहराया है। पप्पू यादव लोकसभा परिसर में एक विशेष लिबास में नजर आएं जिस पर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का समर्थन करने वाले नारे लिखे हुए थे। मर के लेंगे,लड कर लेेंगे, लेकर रहेंगे विशेष राज्य ऐसे नारे उनकी पोशाक पर अंकित थे।

पहले किया बिहार बंद

गौरतलब है कि पप्पू यादव बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग हर मंच पर कहते है। इस बाबत उनके नेतृत्व में जनअधिकारी पार्टी की ओर से इस माह की 7 तारीख को बिहार बंद करवाया गया था। इस प्रदर्शन का व्यापक असर देखने को मिला था। पप्पू यादव स्वयं पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सड़क पर उतर आए थे। इस समय भी वह लड़ कर लेंगे,मर कर लेंगे विशेष राज्य जैसे नारे लगाते नजर आए थे। इस प्रदर्शन के दौरान ही मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया तो वह लोकसभा का अगला सत्र नहीं चलने देंगे।

यह भी पढे:"लड़ के लेंगे-मर के लेंगे विशेष राज्य" के नारों के साथ जनअधिकार पार्टी ने किया बिहार बंद!