10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस और विधायक में आंख मिचौनी का खेल, विधायक ने जारी किए वीडियो

Mla anant singh: बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस से बचते हुए फरार हैं और वीडियो जारी कर सरकार व पुलिस को दोषी ठहरा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Navneet Sharma

•

Updated: 19 Aug 2019, 6:28 PM IST

पुलिस और विधायक में आंख मिचौनी का खेल, विधायक ने जारी किए वीडियो

पुलिस और विधायक में आंख मिचौनी का खेल, विधायक ने जारी किए वीडियो

पटना प्रियरंजन भारती
यूएपीए(UAPA) में मामला दर्ज़ होने के बाद बाहुबली निर्दलीय विधायक पुलिस को चकमा देकर फरार हैं।मगर अलग अलग लोकेशन से वीडियो(viral video) जारी कर विधायक ने पुलिस को चुनौती दी है।
अनंत सिंह(Mla anant singh) ने दो अलग अलग वीडियो जारी किए। दोनों दो अलग अलग लोकेशन से जारी किए गये। एक में उन्होंने साफ ऐलान किया कि वह कोर्ट में सरेंडर करेंगे। पुलिस वीडियो के लोकेशन और वेरिफाई करने में जुटी रही कि विधायक का दूसरा वीडियो भी दूसरे लोकेशन से जारी हो गया।

दूसरे वीडियो में विधायक ने सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
वीडियो में उन्होंने सरकार(Up government) और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें झूठे फंसाने की साजिश रच रही है। बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह(asp lipi singh) पर फंसाने के आरोप मढ़े।
सिंह ने कहा कि उनके पटना स्थित सरकारी आवास में छापेमारी के दौरान पुलिस ने घरवालों से मारपीट की। शनिवार रात बारह बजे छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस जिस छोटन सिंह को अपराधी बताकर ले गई वह मेरे रिश्तेदार हैं। पुलिस जिस मामले में छोटन को अपराधी बता रही है वह पुलिस ने ही खत्म कर दिया है। उस केस में छोटन,चूहा और मैं आरोपी था। सभी को निर्दोष बताकर पुलिस ने पहले ही मामला खत्म करते हुए केस बंद कर दिया। उन्होंने पूछा कि

खत्म हो चुके केस में कोई अपराधी कैसे हो सकता है।
दोनों वीडियो जारी होने के साथ ही पुलिस की परेशानियां बढ़ गई हैं। पुलिस महकमा हैरान परेशान है और लोगबाग चर्चाओं में मशगूल हैं कि आखिर नीतीश कुमार जिसे सत्ता का संरक्षण देकर सिरे धतकरम करवाने के गवाह बनते रहे उसे अपने विरै में उतरते ही किस तरह परेशान करने लग गये हैं।