7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सारण:दर्दनाक हादसे में थानाध्यक्ष समेत दो लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल

सारण जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 1 Jul 2018, 3:17 PM IST

accident

accident

(पटना): सारण जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में भेल्दी थानाध्यक्ष और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। 7 लोग गंभीर रूप घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हादसे की सूचना पाकर आस-पास के गांवों के लोग घटना स्थल पर पहुंचने लगे। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड को काबू में किया।

हादसे के बाद राहत कार्य में लगे थे थानाध्यक्ष

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को भेल्दी नहर के समीप एक बोलेरो और तेल टैंकर की भिडंत हो गई थी। इस हादसे के बाद से घटना स्थल पर लोगों का जमावडा लग गया। घटना की सूचना मिलने पर भेल्दी थाना अध्यक्ष अमित कुमार पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे और लोगों को वहां से हटाने लगे। थाना अध्यक्ष व आस-पास के लोग ट्रैक्टर की सहायता से नहर में गिरी हुई बोलेरो को निकालने की कोशिश कर रहे थे।


बस ने रौंदा

इसी बीच सोनपुर की तरफ से आ रही एक बस ने थानाध्यक्ष और आस-पास के लोगों को रौंद दिया। इस हादसे की चपेट में आने से थाना अध्यक्ष अमित कुमार व ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले ट्रैक्टर चालक की पहचान दिलीप नट की के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से चारो तरफ कोहराम मच गया। घायलों को तुरंत छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर उनको पीएमसीएच अस्पताल में भेज दिया गया। इस हादसे की खबर चारो और फेल गई। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को काबू किया।

यह भी पढे:उत्तराखंड: पौड़ी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में 35 लोगों की मौत