
लालू यादव के साथ राबड़ी देवी (फोटो - राबड़ी देवी फेसबुक)
Rabri Devi Bungalow: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित अपना सरकारी आवास खाली करने के लिए भवन निर्माण विभाग की ओर से दी गई 15 दिनों की आखिरी समय-सीमा खत्म हो गई है। इसके बावजूद राबड़ी देवी ने फिलहाल बंगला खाली करने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। पत्र में उन्होंने सरकारी आवास खाली करने के लिए और समय की मांग की है, जिसके पीछे उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की नाजुक सेहत और नए बंगले के अधूरे काम को मुख्य वजह बताया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भेजे गए पत्र में राबड़ी देवी ने मुख्य रूप से लालू प्रसाद यादव की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति का हवाला दिया है। राबड़ी देवी ने बताया कि डॉक्टरों ने RJD सुप्रीमो को हाल ही में हुए किडनी ट्रांसप्लांट और अन्य बीमारियों को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि उन्हें बाहरी स्रोतों से संक्रमण का लगातार खतरा बना रहता है। राबड़ी देवी ने पत्र में कहा है कि लालू यादव को परिवार के अन्य सदस्यों से शारीरिक रूप से अलग (आइसोलेटेड) रहना होगा। इसलिए वर्तमान आवास 10 सर्कुलर रोड में उनके लिए विशेष रूप से एक अलग और पूरी तरह से सैनिटाइज्ड कमरे की व्यवस्था की गई है।
राबड़ी देवी ने सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें जो नया आवास आवंटित किया गया है, वहां भी लालू यादव की स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग कमरा और जरूरी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनके स्वास्थ्य से कोई समझौता न हो। जैसे ही नई जगह पर यह चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था पूरी हो जाएगी, वह अपने पूरे परिवार के साथ वहां शिफ्ट हो जाएंगी।
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले के स्थान पर 39 हार्डिंग रोड का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया है कि इस नए आवास में अभी रसोई और मुख्य हॉल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में फिनिशिंग और सिविल कार्य अभी अधूरे हैं। जब तक यह बचा हुआ काम पूरा नहीं हो जाता और लालू जी के स्वास्थ्य के अनुकूल माहौल नहीं बन जाता, तब तक वहां शिफ्ट होना संभव नहीं है।
Published on:
16 Jun 2026 01:21 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
