23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Bihar / Patna / Bihar Politics: कांग्रेस को ही जातिवाद का सबसे बड़ा चेहरा बता गए बीजेपी मंत्री रामकृपाल यादव, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Bihar Politics: कांग्रेस को ही जातिवाद का सबसे बड़ा चेहरा बता गए बीजेपी मंत्री रामकृपाल यादव, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Ramkripal Yadav Latest Statment: बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को जातिवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया। उन्होंने भारत-नेपाल के रिश्तों और अयोध्या-जनकपुर ट्रेन पर भी बात की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Imran Sheikh

•

Updated: 23 Nov 2026, 10:01 AM IST

Bihar Politics

बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। (फाइल फोटो-IANS)

Casteism Controversy: जातिवाद को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी टकराव एक बार फिर सामने आया है। बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को ही जातिवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी बता दिया। उन्होंने कहा कि देश में अगर कोई पार्टी जातिवादी सोच रखती है तो वह कांग्रेस है। इसके उलट बीजेपी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है।

रामकृपाल यादव ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने लंबे समय तक देश पर शासन किया है। इसके बावजूद आज वही पार्टी जातिवाद के मुद्दे पर सवाल उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद जातिवादी सोच को बढ़ावा देती रही है। मंत्री के मुताबिक, बीजेपी किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सभी लोगों के लिए काम करती है और हर किसी का सम्मान करती है।

राहुल गांधी के बयानों पर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी लगातार जाति और सामाजिक हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच अक्सर बयानबाजी होती रहती है। अब रामकृपाल यादव ने कांग्रेस पर ही जातिवाद फैलाने का आरोप लगाकर राहुल गांधी के सवालों का जवाब दिया है। उनके इस बयान से बिहार की राजनीति में जातिवाद को लेकर बहस तेज हो गई है।

अयोध्या-जनकपुर ट्रेन को लेकर भी कही बड़ी बात

रामकृपाल यादव ने भारत और नेपाल के रिश्तों पर भी बात की। अयोध्या और नेपाल के जनकपुर के बीच प्रस्तावित यात्री ट्रेन को लेकर उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के पुराने रिश्ते और मजबूत होंगे।

मंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है। दोनों देश अच्छे पड़ोसी और मित्र हैं। इनके बीच व्यापारिक रिश्ते भी काफी अहम हैं। उन्होंने नेपाल के नेता बालेन शाह की भारत यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के संबंधों को और मजबूती मिलेगी। रामकृपाल यादव ने उम्मीद जताई कि भारत और नेपाल के बीच दोस्ती आगे भी इसी तरह मजबूत होती रहेगी।