
Tej Pratap Yadav
भारतीय राजनीति में कई ऐसे नेता है जो हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहते है। ऐसे ही नेताओं में से एक है आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव। तेज प्रताप अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में बने रहते है । हाल ही मेें बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने अयोध्या मेें राम मंदिर बनाने की बात कहकर सबकों फिर से चौंका दिया है।
तेज ने कहा कि जो भी राजनितिक पार्टीयां अब तक राम मंदिर बनाने का दावां कर रही थी अब तक किसी ने भी इस विषय को लेकर गंभीरता नही बरती है। तेज ने अपने बयान में यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अब राम मंदिर नही बनाएंगे। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए तेज ने कहा कि यदि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल सत्ता में आती है तो वह अयोध्या मेें राम मंदिर बनवाएगी।
तेज प्रताप यादव बिहार के नालंदा में एक कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। यहीं पर उन्होने अयोध्या राम मंदिर से जुड़ा यह बड़ा बयान दियां । तेज ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बनाया गया राम मंदिर सामाजिक समरसता का जीवंत उदहारण होगा। सभी धर्मों के लोग इस मंदिर को बनाने में अपना योगदान देंगे । 'हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, अति पिछड़ा, गरीब और दलित सब वहां (अयोध्या) जाएंगे और एक-एक ईंट रखेंगे। और इस तरह से बनेगा राम मंदिर जो सभी धर्मों के लोगों के लिए खुला रहेगा । सभी यहां आकर राम भगवान के दर्शन कर लाभांवित होंगे ।
भारतीय जनता पार्टी और आर.एस.एस का होगा खात्मा
तेज प्रताप ने तिखे स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आर.एस.एस वर्षों से राम मंदिर को मुद्दा बनाकर अपनी राजनीति चला रहे है । लेकिन दोनों ने ही आज तक कोई काम नही किया है । उन्होने यह भी कहा कि जिस दिन उनकी पार्टी राम मंदिर बनावा देगी उस दिन बीजेपी और आर.एस.एस का खात्मा हो जाऐगा ।
Published on:
10 Mar 2018 03:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
