17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार उपचुनाव : नीतीश और तेजस्वी में बढ़त लेने की होड़, थमा प्रचार

बिहार में 11 मार्च को अररिया लोकसभा और भभुआ, तथा जहनाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। शुक्रवार को प्रचार थम गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 9 Mar 2018, 8:38 PM IST

 bihar byelection

पटना : बिहार में अररिया लोकसभा और जहानाबाद तथा भभुआ की विधानसभा सीट पर 11 मार्च को उपचुनाव होना है। आज यहां प्रचार समाप्‍त हो रहा है। इस उपचुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने जोर लगा दी है। एक तरफ नीतीश कुमार के लिए यह इसलिए अहम है, क्‍योंकि उनके लिए एनडीए में शामिल होने के बाद यह अग्नि परीक्षा है तो राजद और तेजस्‍वी यादव के लिए इसलिए अहम है कि लालू प्रसाद यादव के जेले जाने के बाद यहां पहली बार मतदान होने जा रहा है। इसके अलावा 2019 में लोकसभा के लिए भी आम चुनाव होने हैं। उससे पहले के वर्ष में होने वाला यह उपचुनाव इसलिए सेमीफाइनल की तरह बन गया है और यह उम्‍मीद की जा रही है कि जो इसमें बढ़त हासिल करेगा, वह 2019 के लोकसभा चुनाव में बढ़े हौसले के साथ जाएगा। एक तरफ आरजेडी के साथ कांग्रेस अपने सियासी समीकरण को दुरुस्त करने की कवायद में जुट गई है और उसने एनडीए से राम विलास पासवान के दामाद और जीतन राम मांझी को अपनी तरफ खींचने में सफलता पाई है तो वहीं नीतीश कुमार कांग्रेस पार्टी में सेंध मारने में सफल रहे हैं। इस वजह से दोनों प्रमुख पार्टियों जदयू और राजद के लिए यह चुनाव बेहद अहम हो गया है।

इन सीटों पर हो रहा है उपचुनाव
बिहार के अररिया लोकसभा सीट से आरजेडी सांसद रहे मोहम्मद तस्लीमुद्दीन, जहानाबाद विधानसभा से आरजेडी विधायक मुंद्रिका सिंह यादव और भभुआ विधानसभा से बीजेपी विधायक आनंद भूषण पांडेय के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं। अररिया लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपने 2014 के प्रत्‍याशी प्रदीप कुमार सिंह को दोबारा टिकट दिया है। वह 2014 में मोदी लहर के बावजूद आरजेडी के तस्लीमुद्दीन से हार गए थे। इस बार आरजेडी ने इस सीट पर तस्लीमुद्दीन के बेटे सरफराज आलम को उम्मीदवार बनाया है। सरफराज आलम जदयू के विधायक थे। वह नीतीश कुमार का साथ छोड़कर आरजेडी से चुनाव लड़ रहे हैं।

तेजस्वी-नीतीश की प्रतिष्ठा दांव पर
इस उपचुनाव में तेजस्वी जहां जीतकर खुद को लोकप्रिय नेता साबित करने की कोशिश करेंगे तो वहीं नीतीश कुमार यह साबित करने की कोशिश करेंगे कि वह चाहे राजद के साथ रहें या फिर एनडीए के साथ उनमें चुनाव जिताने की काबिलियत है। हालांकि जदयू इस उपचुनाव में सिर्फ जहानाबाद सीट से लड़ रही है, लेकिन हेलीकॉप्टर से नीतीश कुमार अररिया और जहानाबाद में दो-दो जनसभाएं कर चुके हैं। इसके अलावा वह भभुआ में भी एक सभा के लिए जा चुके हैं। उनके साथ हर जगह उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी मौजूद रहे और उन्‍होंने यह बताने की कोशिश की कि यह चुनाव न सिर्फ उनका है, बल्कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की भी प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है।
वहीं तेजस्वी ने अररिया में तीन दिन रुक कर अपने प्रत्याशी सरफराज आलम के पक्ष में कई सभाएं की तो जहानाबाद में भी लगातार दो दिन तक रुके। उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बन कर बैठे हैं।