3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर कसा तंज-” नीतीश चाचा को मिला है तलवार बॉंटने का ईनाम”!

जोकीहाट सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आने के बाद तेजस्वी यादव आक्रामक हो गए है। वह नीतीश कुमार पर जमकर तीखे शब्दबाण बरसा रहे है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 31 May 2018, 4:47 PM IST

tejashwi yadav rjd leader

tejashwi yadav rjd leader

(पटना/बिहार): बिहार की जोकीहाट सीट पर हुए उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की जीत के बाद राजद नेता सह बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। तेजस्वी ने नीतीश पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए इस जीत को अवसरवाद पर लालूवाद की जीत बताया है।

जोकीहाट सीट पर लहराया आरजेडी का परचम

गुरूवार को चार लोकसभा व 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आए। बिहार की जोकीहाट सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रत्याक्षी शाहनवाज आलम ने 41,224 मतों से जदयू उम्मीदवार को हराया। आरजेडी प्रत्‍याशी शाहनवाज आलम को 81,240 और जदयू प्रत्‍याशी मुर्शीद आलम को 40,016 वोट मिले। इस सीट पर विजय प्राप्त करने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे व विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया।


नीतीश चाचा को मिला तलवार बॉंटने का इनाम

तेजस्वी ने ट्वीट कर नीतीश पर निशाना साधा और लिखा कि:-

प्यारे चाचा नीतीश जी ने बिहार में 2 लाख कलम़ की जगह 2 लाख तलवारें बॅंटवाई। नीतीश चाचा को तलवार बॉंटने का ईनाम मिला है। उन्होंने बिहार में प्यार पर नफ़रत को तरजीह दी। हम मोहब्बत और शांति फैला रहे है। हम वोट व कुर्सी की नहीं अमन और चैन की परवाह करते है। जनशक्ति ने धनशक्ति को हराया।

ट्वीट

अवसरवाद पर लालूवाद की विजय:-

जोकीहाट सीट पर हुए उपचुनाव के परिणाम सामने आने के बाद तेजस्वी यादव आक्रामक हो गए है। वह नीतीश कुमार पर जमकर तीखे शब्दबाण बरसा रहे है। एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने कहा कि:-

ये अवसरवाद पर लालूवाद की विजय है। लालू एक विचार है,विज्ञान है। उन्हें समझने में नीतीश कुमार को कई जन्म लेने पड़ेंगे। अवसरवादिता के लिए इतिहास कभी नीतीश को माफ़ नहीं करेगा। नीतीश कुमार को पलटी मारने और जनादेश को अपमानित करने का नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

ट्वीट

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़