11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लालू प्रसाद यादव को राहत, इलाज के लिए छ हफ्ते और बढाई गई प्रोविजनल बेल की अ​वधि

बता दें कि लालू मुंबई के एशीयन हार्ट इंस्टीट्यूट मेें रहकर दिल की बिमारी का इलाज करवा रहे है। पीछले रविवार को लालू का फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ। और वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 29 Jun 2018, 2:08 PM IST

lalu prasad yadav

lalu prasad yadav

(पटना): राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट की ओर से फिर बड़ी राहत मिल गई है। हाइकोर्ट ने स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हुए लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज करवाने के लिए छ हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। अब लालू 17 अगस्त तक जमानत पर बाहर रहकर अपना इलाज करवा सकेंगे।


दुसरी बार मिली छ हफ्ते की प्रोविजनल बेल

लालू प्रसाद यादव लंबे समय से बिमार चल रहे है। उन्होंने हाइकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसमे खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्हें जमानत देने की बात कही गई थी। इस पर गौर करते हुए रांची हाईकोर्ट ने उन्हें 11 मई को छ हफ्ते की अंतरिम जमानत प्रदान की। अदालत ने उनके सामने यह शर्त भी रखी की इस दौरान वह मीडिया से बातचीत नहीं करेंगे और केवल इलाज पर ध्यान देंगे। जमानत मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव मुंबई के एशीयन हार्ट इंस्टीट्यूट गए जहां विशेषज्ञ डॉ.पांडा ने उनका इलाज किया। लालू की यह अंतरिम जमानत 22 जून को खत्म होनी थी। लालू की ओर से प्रोविजनल बेल की अवधि बढाने के लिए याचिका दायर की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने अवधि को तीन जुलाई तक बढा दिया और इस मामले में अगली सुनवाई करने के लिए 29 जून की तारीख तय की। आज फैसला देते हुए अदालत ने दोबारा लालू प्रसाद यादव को छ हफ्ते की प्रोविजनल बेल दे दी है। अब लालू 17 अगस्त तक जमानत पर बाहर रहकर अपना इलाज करवा सकेंगे। हालांकि अदालत की ओर से 10 अगस्त को लालू की स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।


इन समस्याओं से ग्रस्त है लालू

बता दें कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे थे। इसी दौरान तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिम्स के चिकित्सकों के अभिशंसा करने पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रिपोर्टस में यह बात सामने आई कि लालू ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, किडनी, हृदय और डिप्रेशन सहित कई बिमारियों से ग्रस्त है। बता दें कि लालू मुंबई के एशीयन हार्ट इंस्टीट्यूट मेें रहकर दिल की बिमारी का इलाज करवा रहे है। पीछले रविवार को लालू का फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ। और वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है।