
भारत के लोग ऐसे डॉगीज पालना पसंद करते हैं। (फोटो: X Handle Norbert Elekes.)
Popular dog breeds in India: अमेरिका में लगभग हर दूसरे घर में एक पालतू कुत्ता मिल जाता है। भारत, चीन, रूस, अर्जेंटीना, और जर्मनी जैसे देशों में भी अब पालतू कुत्ते पालने का रुझान (Popular dog breeds India) बढ़ रहा है। खासकर शहरों में लोग अकेलेपन और स्ट्रेस से बचने के लिए कुत्ते पालते हैं। आम तौर पर अमेरिका, ब्राज़ील, जापान, और यूनाइटेड किंगडम जैसे विकसित देशों में कुत्ते पालना आम बात है। यहाँ लोग अपने कुत्तों को परिवार का सदस्य मानते हैं और उनके लिए बीमा, हेल्थकेयर, डॉग डे-केयर और स्पा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। हालांकि भारत में अभी भी एक बड़ा हिस्सा आवारा कुत्तों का है और पालतू संस्कृति विकसित हो रही है। आज हालत यह है कि भारत में अब पहले से कहीं ज्यादा लोग पालतू कुत्ते पालना ( Best family dogs India) पसंद कर रहे हैं। खासकर शहरी परिवारों में डॉग्स (Urban dog breeds India) को एक परिवार के सदस्य की तरह रखा जाता है। कुत्ते पालना सिर्फ स्टेटस सिंबल नहीं, बल्कि अब ये लोगों की सुरक्षा, साथ और भावनात्मक जुड़ाव का हिस्सा बन गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए लॉगिन करें।
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special News
ट्रेंडिंग
