
महलां (जयपुर). जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर अठमोरिया पुलिया के समीप शुक्रवार को कन्टेनर चालक को झपकी आने से कन्टेनर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जाकर पलट गया।

कन्टेनर जयपुर से अजमेर की ओर जा रहा था। जो छीतरोली अठमोरिया पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे कन्टेनर में रखे टै्रक्टरों में नुकसान हो गया। हादसे के बाद राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।

वहीं महलां तिराहे पर डस्ट से भरा डम्पर अनियंत्रित होकर दुकानों में घुस गया। हालांकि दुकानें बन्द रहने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई।

यह डम्पर दूदू से बगरू की ओर जा रहा था। इसी दौरान अन्य वाहन के साइड दबाने से रैलिंग को तोड़ता हुआ दूसरी लेन की ओर बनी दुकानों में घुस गया।