
कार्यक्रम की शुरुआत शिवम धीमाही.... से की गई, जिसमें शिव स्तुति पर मनभावन डांस पेश किया गया।

हरि स्मरण.... पर विष्णु अवतार और विष्णु पूजा को ओडिशी नृत्य के माध्यम से दर्शाया गया। हरि स्मरण में द्रौपदी चीर हरण, नरसिम्ह अवतार के साथ ही विष्णु अवतार जैसे प्रसंगों को संक्षिप्त में दर्शाया गया।

येलो और रेड कलर की ड्रेस में तैयार इस समूह की अंतिम प्रस्तुति रामायण पर रही। जिसमें सीता स्वयंवर से लेकर जटायु मोक्ष की मार्मिकता को ओडिशी नृत्य की भाव भंगिमाओं से दर्शाया गया।

कन्नड़ भाषा में हुई इन सभी प्रस्तुितयों में नृत्यांगनाओं की कलाकौशल अद्भुत रही, जिसकी सराहना दर्शकों ने तालियों की गडगड़ाहट से की।

इस प्रस्तुति का कोरियोग्राफर और डायरेक्शन मधुलिता महापात्रा ने किया। जबकि इसमें सहाना, परिधि जोशी, बनाश्री महापात्रा, स्वाति प्रसाद ने खूबसूरत डांस परफर्मेंस दी।