
Navratri 2024: मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा के बीच शेड में करीब एक किमी लंबी श्रद्धालुओं की कतार लगी, जिनके हाथ में पूजन सामग्री और मुंह से माता रानी का जयकारा रहा।

Navratri 2024: ये नजारा जिला मुख्यालय से करीब 26 किमी दूर रतनपुर स्थित 12वीं शताब्दी के मां महामाया मंदिर का है। इस बार यहां 30 हजार मनोकामना ज्योत से मां का मंदिर जगमगा रहा है।

Navratri 2024: इनमें से सात समुंदर पार के भी कई श्रद्धालुओं की ज्योत जल रही है। मंदिर ट्रस्ट का दावा है कि इतनी संख्या में मनोकामना ज्योत देश के किसी मंदिर में प्रज्वलित नहीं होते हैं।

Navratri 2024: प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में मनोकामना ज्योतमहामाया मंदिर रतनपुर - 30 हजारदंतेश्वरी मंदिर, दंतेवाड़ा- करीब 10 हजारबम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़- 8452

Navratri 2024: नवरात्र के प्रथम दिन मां के नौ रूपों में शैल पुत्री माता के रूप में महामाया देवी की पूजा की गई। इस बीच भक्त अपनी मनोकामना पूरी होने पर बारिश के बावजूद लेटते हुए महामाया के द्वार पहुंचे।