1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Year 2025: बाजार और व्यापार जगत के लिए खास, इस शुभ योग में खरीदारी से आएगी समृद्धि

New Year 2025: इसी प्रकार 27 बार अमृत सिद्धि योग और 122 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि विशेष नक्षत्र व दिन के संयोग से बने इन योगों में खरीदारी शुभ होगी।
2 min read
Google source verification
New Year 2025

New Year 2025: खरीदारी के लिए उत्तम: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। इसलिए इसमें की गई खरीदारी विशेष फलदायी मानी है। अमृत सिद्धि योग में शुभ कार्य और खरीदारी अमृत तुल्य फल प्रदान करते हैं। रवि योग सूर्य प्रधान योग है। इस समय की गई खरीदारी जीवन में सफलता और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करती है।

New Year 2025

New Year 2025: बन रहे ये शुभ योग:9 मार्च रवि पुष्य6 अप्रैल रवि पुष्य24 जुलाई गुरु पुष्य21 अगस्त गुरु पुष्य

New Year 2025

New Year 2025: नक्षत्र-वार का विशेष संयोग: ज्योतिषाचार्य पं. जागेश्वर अवस्थी के अनुसार सर्वार्थ सिद्धि योग वार और नक्षत्र के विशेष संयोग से बनता है। रविवार को अश्विनी, हस्त, पुष्य, मूल, उत्तरा फाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा या उत्तरा भाद्रपद, सोमवार को श्रवण, रोहिणी, मृगशिरा, पुष्य या अनुराधा, मंगलवार को अश्विनी, उत्तरा भाद्रपद।

New Year 2025

New Year 2025: कृतिका, बुधवार को रोहिणी, अनुराधा, हस्त, कृतिका या मृगशिरा, गुरुवार को रेवती, अनुराधा, अश्विनी, पुनर्वसु या पुष्य, शु₹वार को रेवती, अनुराधा, अश्विनी, पुनर्वसु तथा शनिवार को श्रवण, रोहिणी या स्वाति नक्षत्र होने पर सर्वार्थसिद्धि योग बनता है। ये योग खरीदारी व किसी कार्य की शुरुआत के लिए शुभ माने जाते हैं।

New Year 2025

New Year 2025: सर्वार्थ सिद्धि योग: नए साल में 5, 7, 11, 19, 23, 24 और 26 जनवरी को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। फरवरी में 9, मार्च में 12, अप्रेल में 12, मई में 12, जून में 10, जुलाई में 9, अगस्त में 11, सितंबर में 7, अक्टूबर में 8, नवबर में 10 और दिसबर में सबसे अधिक 13 दिन सर्वार्थ सिद्धि योग होगा।

New Year 2025

New Year 2025: अमृत सिद्धि योग: 7, 11, 19 जनवरी, 4,16 फररवरी, 16, 19 मार्च, 16 अप्रैल, 14, 23 मई, 20 जून, 21, 24 जुलाई, 16, 18, 21 अगस्त, 13, 15, 18 सितंबर, 7, 11, 19 अक्टूबर, 4, 16 नवंबर, 2 14 और 17 दिसंबर।


बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़