6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PHOTOS राजस्थान : सादुलपुर ADJ कोर्ट में कुख्यात बदमाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग, घटना CCTV कैमरे में कैद

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर (राजगढ़) स्थित एडीजे कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा पर बुधवार दोपहर को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, जिसमें अजय जैतपुरा, उसका वकील रतनलाल प्रजापत व एक अन्य घायल हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 17 Jan 2018, 4:25 PM IST

firing on ajay jaitpura in sadulpur churu

राजस्थान के चूरू जिले के सादुलपुर (राजगढ़) स्थित एडीजे कोर्ट में हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा पर बुधवार दोपहर को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है, जिसमें अजय जैतपुरा, उसका वकील रतनलाल प्रजापत व एक अन्य घायल हो गया।

firing on ajay jaitpura in sadulpur churu

अजय जैतपुरा के तीन, वकील रतनलाल प्रजापत व एक अन्य व्यक्ति के दो-दो गोली लगी। फर्श भी खून से रंग गया।

firing on ajay jaitpura in sadulpur churu

एडीजे कोर्ट में अजय जैतपुरा पेशी पर आया था। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उसे निशाना बनाकर अंधाधुंध गोलियां बरसाई।

firing on ajay jaitpura in sadulpur churu

इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए जीप में सवार होकर हरियाणा की तरफ भाग गया। हवाई फायर करते हुए बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।

firing on ajay jaitpura in sadulpur churu

एडीजे कोर्ट सादुलपुर स्थित मिनी सचिवालय में है। चूूरू जिले के हमीरवास थाने का हिस्ट्रीशीटर अजय जैतपुरा इन दिनों जमानत पर चल रहा था।

firing on ajay jaitpura in sadulpur churu

फायरिंग की घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हर तरफ दहशत फैल गई। बदमाशों को हाथों में पिस्टल लेकर भागते देख लोग डर गए।

firing on ajay jaitpura in sadulpur churu

घटना के बाद से कोर्ट परिसर में गहमा-गहमी का माहौल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। अपराह्न को यहां पर चूरू एसपी राहुल बारहठ भी पहुंचे।

firing on ajay jaitpura in sadulpur churu

फायरिंग के बाद सादुलपुर के वकीलों में भी दहशत रही। घटना को लेकर वकीलों में गुस्सा देखा गया।

firing on ajay jaitpura in sadulpur churu

अजय जैतपुरा पर फायरिंग होने के बाद कोर्ट परिसर मिनटों में ही खाली हो गया। हर कोई कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए भाग गया।

ये भी पढ़ें

image