
कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही श्रंखला के दूसरे मैच में अपनी गेंदबाजी का जौहर दिखा भारतीय वनडे क्रिकेट इतिहास की तीसरी हैट-ट्रिक लेने वाले कुलदीप यादव ने एक बड़ा खुलासा किया है। आपको इस बात का शायद ही अंदाजा हो कि कुलदीप यादव का दिल भी एक बॉलीवुड हसीना के लिए खूब धड़कता है। जोकि उनकी ड्रीम गर्ल भी है, जिसके साथ वो आइलैंड घुमने जाना चाहते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि उनकी ड्रीम गर्ल कौन है...

दरअसल, एक बार जब कुलदीप यादव से सवाल किया गया था कि वो किसके साथ डिजर्टेड आइलैंड पर जाना चाहेंगे, तो उनका जवाब बेहद हैरान कर देने वाला था, क्योंकि वो हसीना भारतीय नही हैं।

खास बात ये है कि कुलदीप यादव जिस हसीना के साथ डिजर्टेड आइलैंड जाना चाहते हैं उनका बॉलीवुड से रिश्ता बहुत ही शानदार है और उन्होंने कई हिंदी फिल्में में काम किए हैं।

उस हसीना का संबंध पड़ोसी देश श्री लंका से है। अब तो शायद आप समझ ही गए होंगे कि हम किस हसीना की बात कर रहे हैं।

अगर अब भी आप उसे नहीं पहचान पाए हैं तो हम आपको बता दें कि उस अदाकारा की आने वाली फिल्म का नाम है जुड़वां-2...जी हां! उस हसीना का नाम है जैकलीन फ्रनांडिज़। जैकलीन पूर्व श्रीलंका विश्व सुंदरी है।

बताते चलें कि कुलदीप वनडे मैच में हैट्रिक बनाने वाले पहले भारतीय स्पिनर और तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। कुलदीप ने पारी के 33वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद में मैथ्यू वेड, एस्टन आगर और पैट कमिंस को चलता कर इतिहास रच दिया। कुलदीप यादव अंतरराष्ट्रीय वनडे में हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने।