8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया के कप्‍तान चार साल बाद पुराने लुक में आए नजर, देखें वायरल तस्‍वीरें

Rohit Sharma : टीम इंडिया फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर है। जहां भारतीय टीम कप्‍तान रोहित शर्मा की अगुवाई में 12 जुलाई से दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज से शुरुआत करेगी। इसके बाद वेस्‍टइंडी के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा के साथ पूरी टीम बारबाडोस पहुंच चुकी है। बारबाडोस में टीम इंडिया ने अभ्‍यास करना भी शुरू कर दिया है। इसी बीच कप्तान रोहित शर्मा की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 5 Jul 2023, 10:26 AM IST

rohit-sharma-2.jpg

टीम इंडिया के बीच पर वॉलीबाल खेलने की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं। इन फोटो में रोहित शर्मा क्लीन शेव के साथ नए लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो में वह उम्र में छोटे दिख रहे हैं। उनका अचानक लुक चेंज करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

rohit-sharma-4.jpg

बता दें कि रोहित शर्मा 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान क्लीन शेव में नजर आए थे। उस सीरीज में रोहित ने दोहरा शतक भी लगाया था। अब उन्‍होंने चार साल फिर से ने क्लीन शेव की है।

rohit-sharma-3.jpg

जब रोहित शर्मा ने चार साल पहले क्लीन शेव किया था। उस समय कारण पूछने पर उन्‍होंने बताया था कि बेटी समायरा दाढ़ी के चलते उनके साथ ज्यादा नहीं खेलती है। इसलिए उन्‍होंने क्‍लीन शेव किया।