29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोरमदेव धाम में शिवभक्ति की गूंज, CM साय ने कांवड़ियों पर बरसाए पुष्प, देखें Photo..

CG Sawan 2025: मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों से आत्मीयता से भेंट की, हालचाल जाना और उन्हें सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 28 Jul 2025, 4:05 PM IST

CG Sawan 2025: सावन मास के तीसरे सोमवार को भोरमदेव धाम में आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर हजारों कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों से आत्मीयता से भेंट की, हालचाल जाना और उन्हें सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर उन्होंने बाबा भोरमदेव मंदिर में पूजा-अर्चना व रुद्राभिषेक कर प्रदेशवासियों के लिए शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।

पूरे मंदिर परिसर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। भोरमदेव धाम की यह दिव्यता और शिवभक्ति का रंग सावन के तीसरे सोमवार को और भी गहरा हो गया।