
किशोर सागर की पाल पर बारहदरी को रैम्प बनाकर जब बच्चे कैट वॉक करने उतरे तो लगा जैसे तारे जमीन पर उतर आए हों।

बच्चों ने जब कोटा डोरिया वस्त्र पहन कर चहलकदमी शुरू हुई तो पाल तालियों से गूंज उठी।

संगीत की स्वर लहरियों पर स्कर्ट, टॉप, कुर्ते, कुर्तियां पहने वॉक करती बच्चियां बेहद मनोहारी लग रहीं थीं।

मैं तेरी दीवानी हो गई.... सारा जग घूमा थारे जैसा ना कोई... जैसे बैकग्राउंड सॉग्स पर बच्चों की चहलकदमी ने मौजूद लोगों का खूब मन मोहा।

कार्यक्रम की थींम फैशन डिजाइनर पूजा राजवंशी ने तैयार की।