14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विदेशियों की पहली पसंद आगरा और वाराणसी

देश के सबसे अच्छे हाइवे यूपी में हैं : योगी

3 min read
Google source verification
Travel mart

उन्होंने कहा कि औपचारिक आमंत्रण देश भर के छह लाख गांव में भी दिया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2019 में होने वाले कुंभ मेले के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुंभ के आयोजन के लिए हम तैयार हैं। कुंभ मेला यूपी की संस्कृति को दुनिया के सामने रखने का बड़ा अवसर है। ये संसार का सबसे बड़ा प्रोग्राम है। हमारी कोशिश है कि भारत के हर गांव के नागरिक कुंभ में शामिल हों, इसके लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Travel mart

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र है। देश के सबसे अच्छे हाइवे यूपी में हैं। हवाई सेवा में भी लगातार विस्तार हो रहा है। ट्रैवल मार्ट पर्यटन को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। यूपी पर्यटन विभाग ने विदेशी टूर आपरेटर्स के लिये 3 विशेष तीन परिचात्मक भ्रमण के प्रोग्राम भी तैयार किये हैं, जिसे वे अपनी सुविधा व रूचि के अनुसार चुन सकतें हैं। ये फैम(परिचात्मक भ्रमण) बुंदेलखण्ड के मानसून की खूबसूरती, भगवान कृष्ण की बृज भूमि से जुड़ी कहानियां व उत्तर प्रदेश के बौद्ध धर्म से जुडे़ क्षेत्रों से विदेशी टूर आपरेटर्स का परिचय करायेंगे।

Travel mart

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि यूपी में विलेज टूरिज्म हेरिटेज टूरिज्म, कल्चरल टूरिज्म के कारण पर्यटन की संभावनाएं भरी पड़ी हैं। हम सभी को अच्छा पैकेज देने के लिए तैयार है। प्रदेश को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना हमारा उद्देश्य है। विदेशी टूर ऑपरेटरों को वाराणसी, आगरा, मथुरा-वृंदावन, बुंदेलखंड और बौद्ध परिपथ सहित प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।

Travel mart

इस मौके पर प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने कहा कि पर्यटन विकास को बढ़ाने के साथ ही रोजगार के अवसर भी देता है। यूपी में अयोध्या, मथुरा, काशी के अलावा बौद्घ सर्किट और सूफी सर्किट भी है। यहां अलग-अलग तरह का संगीत, नृत्य और खानपान है और अब 2019 में कुंभ का भव्य आयोजन भी होने जा रहा है। इससे प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यूपी के पास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टूरिज्म पॉलिसी है। यूपी ट्रैवल मार्ट 2018 में बायर्स और सेलर्स के मध्य 1725 बी2बी को भी सुनिश्चित किया गया है। विदेशी टूर आपरेटर्स को फैम (परिचात्मक भ्रमण) के माध्यम से राज्य के मनोहर क्षेत्रों का भ्रमण कराया जायेगा।

Travel mart

फिक्की के सेक्रेटरी जनरल दिलीप चेनॉय ने पत्रिका को बताया कि इस ट्रैवल मार्ट के जरिए विदेश से यूपी में ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन पर्यटकों को कहां ठहरना है, कहां घूमना आदि सभी की जानकारी यहां लगी एग्जीबिशन में दी जा रही है। यहां के डोमेस्टिक सेलर व देश-विदेश से आए टूर ऑपरेटर्स के बीच बिजनेस मीटिंग भी होगी। हमारा प्रयास यही है कि प्रदेश में पर्यटन को हर तरीके से प्रमोट किया जाएगा ताकि व्यापार व रोजगार भी बढ़े। विदेश टूर ऑपरेटर्स की दिलचस्पी आगरा व वाराणसी में ज्यादा दिखी। फिलपिंस से आए मार्टिन आर सिल्वेरियो ने बताया कि वे यहां खासतौर से ताजमहन देखने आएं हैं। उन्होंने इसके बारे में काफी सुना है। वे अपने देश के लोगों से भी यूपी आने की गुजारिश करेंगे। वहीं मैक्सिको से आईं मारियाना एस्कलान्टे ने बताया कि वाराणसी और आगरा के बारे में उन्होंने इंटरनेट पर काफी पढ़ा है। अब वहां घूमने का उनका सपना साकार होने वाला है।