26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Book Fair 2023 : किताबों में खिला बच्चों का सजीला संसार

पंकज प्रसून ने बताया कि उनकी कविता मां का बुना स्वेटर, कभी छोटा नहीं पड़ता जब सोशल मीडिया पर हुई वायरल ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 19 Mar 2023, 7:59 PM IST

patrika

मेले में बच्चों की जानकारी बढ़ाने वाले बच्चों के समाचार पत्र दि जूनियर एज का स्टाल है तो यहां हैदराबाद से आए एक स्टाल पर पेटेण्ट कराई हुई ऐसी स्लेट्स हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, उड़िया, मलयालम, कश्मीरी, कन्नड़, नेपाली, मराठी, गुजराती, बांग्ला और असमी भाषा की ऐसी स्लेट्स हैं।

patrika

जिनपर अक्षरों का अभ्यास करके छोटे बच्चे बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसके अलावा हिन्दी अंग्रेजी में कई बार लिखकर इस्तेमाल होने वाली वर्क बुक भी हैं।

patrika

स्टाल संचालक बताते हैं कि उनकी पेटेण्ट करायी ये स्लेट्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध हैं पर पुस्तक मेले में यह बहुत ही बड़ी छूट पर हर किसी को उपलब्ध हैं।

patrika

नेशनल बुक ट्रस्ट के स्टाल पर रोचक कहानियों की पक्की दोस्ती, फूल और मधुमक्खी, मुझे घर जाना है, रूपा हाथी की चित्रात्मक किताबें और महापुरुषों की जीवनियांं की संग कई भागों में विज्ञान सीखने की ज्ञानवर्धक किताबें हैं।

patrika

अमर चित्र कथा के स्टाल पर रंग बिरंगी कॉमिक्स बच्चों को लुभा रही हैं। दिमागी कसरत के गेम्स माइंड डेवलप्ड के स्टाल पर हैं। सस्ता साहित्य मण्डल के स्टाल पर प्रेरक कथाएं, जातक कथाएं, अमर कथाएं, आदर्श कथाएं, ज्ञान कथाएं और आलोक कथाएं जैसी बाल उपयोगी पुस्तकें हैं।

patrika

पंकज प्रसून ने बताया कि कविताओं के माध्यम से व्यापक स्तर पर बदलाव लाया जा सकता है। उदाहरण के तौर पर जानकीपुरम गड्ढों की समस्या से ग्रस्त था तो मैंने गड्ढा सम्मान समारोह किया और गड्ढा गान लिखा।