10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ में गिरी 5 मंजिला बिल्डिंग,12 लोगों को निकाला गया, सब सुरक्षित देखें तस्वीरें

यूपी के लखनऊ में चार मंजिला इमारत गिरने कई लोग मलबे में दबे, 12 लोगों को निकाला गया, घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Jan 25, 2023

लखनऊ

स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार बिल्डिंग के मलबे में अभी 6 से 7 लोगों की दबे होने की सूचना है।

लखनऊ

अभी तक किसी प्रकार की कैजुअल्टी की कोई सूचना नहीं है। राहत बचाव का काम जारी सभी को सकुशल बचाने की पूरी संभावना है।

लखनऊ

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग के अंदर बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि भूकंप की वजह से बिल्डिंग में दरार आ गई थी। हालांकि हादसा हुआ किस वजह से अभी यह साफ नहीं है।

लखनऊ

घटना की जानकारी होने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर स्वास्थ्य विभाग की कई टीमें लगाई गई हैं। जो घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रही हैं।

लखनऊ

हालांकि, इमारत के ढहने का अंदाजा किसी को भी नहीं था। यह हादसा यकायक हुआ है। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई, जो बचाव कार्य में जुटी हैं।

लखनऊ

आधा दर्जन से अधिक एम्बुलेंस मौके पर लगा दी गई हैं। केजीएमयू व सिविल अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों को गंभीर घायलों को भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ

हर स्थितियों में हम लोग सभी को बचाने में जुटे हैं। हम लोग हर एक को जीवित बचाने में लगे हैं। अत्याधुनिक मशीनों को भी मंगाया गया है।

लखनऊ

ब्लड बैंकों को हाई अलर्ट कर दिया गया है। वरिष्ठ चिकित्सकों को अस्पताल में बने रहने का निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ

अलाया अपार्टमेंट गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि कारणों का पता लगने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

लखनऊ

अभी हमारी प्राथमिकता घायलों को जीवित बचाने की है। उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराने की कोशिश है। सभी घायलों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

लखनऊ

इधर, हादसे की खबर मिलते ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर जा पहुंचे। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

लखनऊ

पुलिस, फायर व एनडीआरएफ के जवान मुस्तैदी से लोगों को जीवित निकालने में जुटे हैं। ईश्वर सभी की रक्षा करें।

लखनऊ

उन्होंने कहा कि घायलों को बचाने की दिशा में तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।

लखनऊ

सिविल हॉस्पिटल में 7 घायलों का चल रहा इलाज, मो.यूसुफ खान, अशल्यू वंश का चल रहा इलाज मुस्तफा, नसरीन खान सिविल अस्पताल में भर्ती, आमिर हैदर, रंजना अवस्थी का चल रहा इलाज सिविल अस्पताल के सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर