29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्वीरें: पौष पूर्णिमा पर 5 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

प्रयागराज में आज से शुरू हुआ माघ मेला। पहले पौष पूर्णिमा के स्नान में करीब 5 श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 6 Jan 2023, 10:15 AM IST

pic2.jpg

माघ मेले में सिर पर आस्था की गठरी लिए श्रद्धालु संगम की ओर बढ़ते रहे। न ठिठुरन की चिंता और ना ही किसी चेहरे पर थकान की परवाह। बस मन में भगवान के प्रति विश्वास लेकर आए श्रद्धालु।

pic3.jpg

शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संगम तट पर 14 घाटों पर प्रथम पुण्य की डुबकी के साथ माघ मेले का आगाज हुआ। इस दौरान करीब 5 लाख श्रद्धालु संगम घाट पहुंचे और पहला स्नान कर माघ मेले की शुरूआत की।

pic4.jpg

संगम के तट पर दुनिया का सबसे अद्भुत मेला 6 जनवरी को पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू हो गया है।

pic5.jpg

700 हेक्टेयर और 6 सेक्टर में बसने वाला यह मेला 18 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान के साथ खत्म होगा।

pic6.jpg

यह मेला इस बार दारागंज घाट से नैनी अरैल घाट तक और झूंसी में सदाफल आश्रम तक 8 किलोमीटर दायरे में बसाया गया है।

pic7.jpg

केवल कपड़े के और कागज के लिफाफे प्रयोग करने की अनुमति है। शहर से झूंसी साइड जाने के लिए गंगा पर 5 पीपे के पुल (पांटून) बनाए गए हैं। माघ मेले में लोगों की सुविधा के लिए 6 हेल्प डेस्ट बनाई गई है।

pic8.jpg

पूरा मेला क्षेत्र 150 सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी में रहेगा। मेले में 4 ड्रोन कैमरे से 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।

pic9.jpg

इलाहाबाद फोर्ट के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 500 बेड की डॉरमेंट्री बनाई गई है।पूरे मेले को नो प्लास्टिक जोन घोषित किया गया है।

pic10.jpg

पूरे मेला क्षेत्र में 14 फायर स्टेशन बनाए गए हैं। इसके अलावा ATS के कमांडोज को भी मेले की सुरक्षा में तैनात किया गया है। मेले में देश-दुनिया से आएंगे 6 करोड़ श्रद्धालु। संगम तट पर कुछ इस तरह घाट बनाया गया है।


बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश