31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: गोद लिए गांव में रमेन डेका का प्रवास, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर बांटी प्रेरणा

CG News: राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा जिले के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन अपने गोद लिए ग्राम टेमरी पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक जनसेवी और जनसरोकारों से जुड़े नेतृत्वकर्ता के रूप में सादगी और प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 21 Jun 2025, 12:16 PM IST

CG News

CG News: ग्राम टेमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राज्यपाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा रोपा। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने भी कदम का पौधा लगाया। इस प्रतीकात्मक पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और मातृ-सम्मान का सुंदर संदेश दिया गया।

CG News

CG News: पंचायत भवन परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में राज्यपाल ने सरपंच, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। जब सरपंच ने गांव में पेयजल की गंभीर समस्या उठाई, तो राज्यपाल ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देश दिए और समाधान का आश्वासन भी दिया।

CG News

CG News: राज्यपाल ने कहा, जब मैंने इस गांव को गोद लिया है, तो इसका समग्र विकास मेरा दायित्व है, लेकिन यह तभी संभव है जब आप सभी साथ मिलकर सहयोग करें। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्राथमिकता बताते हुए महिलाओं को स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया। उन्होंने असम राज्य का उदाहरण देते हुए बताया कि वहाँ की महिलाएं हर सप्ताह कुछ घंटे श्रमदान कर गांव की सफाई करती हैं, ऐसी ही पहल की जरूरत टेमरी में भी है।

CG News

CG News: राज्यपाल ने ग्राम पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और दवाई भंडार व नेत्र परीक्षण कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सक से दवाइयों की उपलब्धता, रोगियों की संख्या और उपचार की स्थिति की जानकारी ली।

CG News

CG News: कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल ने तीन तीन टी.बी रोगियों को पोषण फुड बास्केट, प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को गणवेश तथा हाईस्कूल के नवप्रवेशी छात्रों को पुस्तकें व स्कूल बैग वितरित किए।

CG News

CG News: इस प्रवास ने न केवल गोद लिए गांव टेमरी के सर्वांगीण विकास की नींव रखी, बल्कि जनसुनवाई, भागीदारी और सेवा भावना को भी एक नई दिशा दी। राज्यपाल रमेन डेका का यह प्रयास निश्चित रूप से ग्राम टेमरी को एक आदर्श गांव के रूप में स्थापित करने की ओर प्रेरित करेगा।