
एफएम तड़का किसान मेरी जान का एक और सीजन ले कर आया है। इसी कड़ी में एफएम तड़का के आरजे नरेंद्र तमाम स्कूल, दफ्तरों और कॉलेजों में पहुंचे।

इस दौरान आरजे नरेंद्र ने लोगों को खाना बर्बाद ना करने के लिए तमाम बच्चों, कर्मचारियों व अधिकारियों को शपथ दिलवाई।

रायपुरियंस ने शपथ लेते कहा कि उतना ही लेंगे थाली में कि फेंकना न पड़े नाली में।

इस कड़ी में आरजे नरेंद्र संभव स्टील, वात्सल्य पब्लिक स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल आमपारा में पहुंचे।

जहां जोन 4 के नगर निगम कार्यालय के कमिश्नर अरुण ध्रुव भी इस मुहिम से जुड़े।

इस मुहीम का मकसद Food बर्बाद न करना और किसानों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देना है।

हम 23 व 24 दिसंबर को किसान दिवस मना रहे है। इस कड़ी में आरजे नरेंद्र तमाम किसानों के बीच पहुंचेंगे और उनकी दिनचर्या साझा करेंगे।