23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM साय ने मंत्रिमंडल संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की मांगी खुशहाली, देखें Photos

MahaKumbh 2025: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी संग महाकुंभ में डुबकी लगाई। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका और स्पीकर रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव भी थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 Feb 2025, 2:57 PM IST

CM साय ने मंत्रिमंडल संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की मांगी खुशहाली, देखें Photos

MahaKumbh 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ आज प्रयागराज पहुंचे हैं। यहां उन्होंने संगम में डुबकी लगाई और छत्तीसगढ़ व देश के लिए सुख समृद्धि की कामना की।

CM साय ने मंत्रिमंडल संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की मांगी खुशहाली, देखें Photos

MahaKumbh 2025: इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मेहमान अरेल घाट पहुंचे। जहां घाट से मोटर बोट के जरिए त्रिवेणी संगम पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई।

CM साय ने मंत्रिमंडल संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की मांगी खुशहाली, देखें Photos

MahaKumbh 2025: त्रिवेणी संगम में मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कौशल्या देवी ने भी भक्ति और आस्था की डुबकी लगाई।

CM साय ने मंत्रिमंडल संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की मांगी खुशहाली, देखें Photos

MahaKumbh 2025: साय मंत्रिमंडल ने तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान के पश्चात सपत्नीक विधि-विधानपूर्वक माँ गंगा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और आरोग्य की मंगल कामना की।

CM साय ने मंत्रिमंडल संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की मांगी खुशहाली, देखें Photos

MahaKumbh 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए श्रीरामचरितमानस के अयोध्याकांड की चौपाई ‘संगमु सिंहासनु सुठि सोहा। छत्रु अखयबटु मुनि मनु मोहा॥’ का जिक्र करते हुए लिखा है कि आज तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए डुबकी लगाई एवं स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त किया।

CM साय ने मंत्रिमंडल संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की मांगी खुशहाली, देखें Photos

MahaKumbh 2025: मुख्यमंत्री साय ने आगे लिखा कि महाकुम्भ सनातन धर्म की दिव्यता और आध्यात्मिक ऊर्जा का महापर्व है, यहां आस्था अमृत बनकर आत्मा को ब्रह्म से जोड़ती है।

CM साय ने मंत्रिमंडल संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की मांगी खुशहाली, देखें Photos

MahaKumbh 2025: महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है, और इसी कड़ी में वीआईपी अतिथियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भव्य बना दिया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि श्रद्धालु निर्बाध रूप से स्नान व पूजा-अर्चना कर सकें।

CM साय ने मंत्रिमंडल संग महाकुंभ में लगाई डुबकी, मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की मांगी खुशहाली, देखें Photos

MahaKumbh 2025: बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक गण और उनके परिवार जन भी उपस्थित है।