8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Teachers Day 2024: राज्यपाल डेका ने उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान, देखें तस्वीरें

Teachers Day 2024: राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति में आज गुरुवार काे राजभवन में राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 5 Sep 2024, 6:11 PM IST

Teachers’ Day 2024

Teachers Day 2024: राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति में आज राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Teachers’ Day 2024

Teachers Day 2024: समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित रहे।

Teachers’ Day 2024

Teachers Day 2024: समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

Teachers’ Day 2024

Teachers Day 2024: राज्यपाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Teachers’ Day 2024

Teachers Day 2024: राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन गरिमामयी समारोह में वर्ष 2023-24 के उत्कृष्ट शिक्षकों को (Teachers’ Day 2024) राज्य स्तरीय सम्मान प्रदान किया।

Teachers’ Day 2024

Teachers Day 2024: राज्यपाल डेका ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों को बड़ा सपना देखने प्रेरित और पूरा करने प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की भी शिक्षा देना सुनिश्चित करें।

Teachers’ Day 2024

Teachers Day 2024: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-2024 के लिए सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रदेश के तीन महान साहित्यकारों के नाम पर 03 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार तथा 52 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Teachers’ Day 2024

Teachers Day 2024: इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य शिक्षक सम्मान वर्ष 2024-25 के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की घोषणा की। इस गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल डेका ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रतिभाओं के विकास में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।


बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़