20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

502 जोड़े एक साथ बने जीवन साथी

गुजरात मुख्यमंत्री समेत कई मेहमानों ने दिया नवदंपतियों को आशीर्वाद

2 min read
Google source verification
502 couples married together..

502 जोड़े बने जीवन साथी 502 नवदंपतियों का यह नजारा श्री आहीर समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित 25वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान देखने को मिला।

502 couples married together..

हेट्रिक का अवसर मिलासम्मेलन में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने श्री आहीर समाज सेवा समिति के समाज में एकरूपता लाने के प्रयासों की प्रशंसा की और अहमदाबाद में समाज के लिए कन्या छात्रालय बनाए जाने का आश्वासन दिया। रुपाणी ने बताया कि उन्हें आहीर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्यमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार आने का अवसर मिला है। उन्होंने गुजरात की प्रगति में समाज की अहम भूमिका को भी गिनाया।

502 couples married together..

अखिलेश यादव न्योता दिया उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाज उत्थान की दिशा में सामूहिक विवाह सम्मेलन को महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में समाज एक छत के नीचे दिखाई देता है और परस्पर मेल-जोल बढ़ता है। यादव ने आयोजकों और अन्य को उत्तरप्रदेश में होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया।

502 couples married together..

ग्रामीण संस्कृति की झलकआहीर समाज की ओर से आयोजित 25वें सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान आयोजन स्थल पर गुजरात की ग्रामीण संस्कृति की झलक दिखाने की भी व्यवस्था की गई । आयोजन स्थल पर समाज के दो हजार से ज्यादा कार्यकर्ता परंपरागत परिधान में तैनात रहे और विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाले दिखाई दिए। इस दौरान उनके परंपरागत परिधान में केसरिया, सफेद और हरे रंग की प्रधानता से स्थल पर राष्ट्र ध्वज तिरंगे की आकृति लगातार उभरती रही।