पीलीभीत की एलएच चीनी मिल में पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। इसके साथ बरखेड़ा बजाज चीनी मिल पर पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, ब्लॉक प्रमुख मरौरी अरुण वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। बीसलपुर सहकारी चीनी मिल में नगर पालिका चेयरमैन नूर अहमद अंसारी, राकेश प्रताप सिंह, नीरज गंगवार व रमेश गंगवार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। पूरनपुर सहकारी चीनी मिल में पूर्व विधायक पीतमराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेन्द्र, मुन्ने मियॉ अंजाना व केके अरविन्द के नेतृत्व में यह धरना-प्रदर्शन हुआ।