1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत में वेद प्रचार सप्ताह में निकाली गई शोभा यात्रा

जिले के पूरनपुर में निकाली गई शोभा यात्रा, श्रीराम लीला मेले में कई वर्षों से आर्य समाज निकालता है यह शोभा यात्रा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 1 Nov 2018, 1:58 PM IST

Arya Samaj

Arya Samaj

पीलीभीत। आर्य समाज के तत्वाधान में जिले के पूरनपुर नगर के श्रीराम लीला मेले में आयोजित होने वाले सात दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह के लिये नगर में शोभा यात्रा निकाली गयी। जिसमें एपी इण्टर कालेज व एपी बालिका इण्टर कालेज के बच्चों तथा अध्यापक-अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कई दशकों से होता है वेद प्रचार सप्ताह
पूरनपुर नगर में हर साल होने वाले ऐतिहासिक श्रीराम लीला मेला में कई दशकों से आर्य समाज के तत्वाधान में सात दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसी श्रंखला में इस बार भी होने वाले 106वें वेद प्रचार सप्ताह में शोभा यात्रा निकाली गयी। यह शोभा यात्रा ए0पी0 इण्टर कालेज से स्टेशन चौराहा, माधोटांडा रोड, मेन बाजार, तहसील रोड, ब्लाक चौराहा, स्टेशन रोड होते हुय मेला मैदान में वेद प्रचार स्थल पर जाकर समाप्त हो गयी। श्रीराम लीला मेला में चलने वाले वेद प्रचार कार्यक्रम में दूर दराज़ से विद्वान, कथा वाचक, भजन व वेद पुराणों के ज्ञाता सत्संग व भजन कीर्तन के माध्यम से लोगों को धर्म आचरण व वेदों की जानकारी देगें।

यह रहे मौजूद
शोभायात्रा में आर्य समाज मन्दिर प्रधान प्रकाश चन्द्र सिंह, ठाकुर निरन्जन सिंह, डा0 तेज बहादुर सिंह उर्फ तेजू, ठाकुर धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु, अमित सिंह, राम निवास सिंह, राजेन्द्र कुमार आर्य, ज्ञानेन्द्र सिंह, महेन्द्र अग्रबाल, कमल किशोर शर्मा, रामलाल चावला, राजेन्द्र आर्या, विजय कुमार खुराना, गुरदेव सिंह, युद्ववीर सिंह, अतुल कुमार, महेश प्रजापति, शिवपाल सिंह, रामप्रताप वर्मा, गोविन्द वर्मा, गौरव सिंह सहित एपी कालेज के छात्र-छात्राओं के अलावा अध्यापक अध्यापिकाये व कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।