यह हुआ फर्जीवाड़ा
फर्जीवाड़ा कुछ इस तरह हुआ कि किसी किसान ने तालाब में धान होना बताकर गाटा दिखा दिया, तो किसी ने खेत में खड़े गन्ने को धान दिखा कर, यही नहीं खलिहान और बागों में भी धान होना दर्शाया गया और लोगों ने पंजीकरण करा लिया कि वो धान किसान है। लेकिन जब राजस्व विभाग से इन किसानों का सत्यापान कराया तब यह फर्जीवाड़ा सामने आया और किसानों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिले में अबतक 3836 फर्जी गाटा समाप्त किए है जिनके पंजीकरण हो चुके थे।