27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा चुनाव के लिए कस लें कमर: भवानी सिंह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्रज, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह पीलीभीत पहुंचे यहां उन्होंने जिला कार्यकारिणी की बैठक ली।

2 min read
Google source verification
Bhavani SIngh

लोकसभा चुनाव के लिए कस लें कमर: भवानी सिंह

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्रज, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह पीलीभीत पहुंचे यहां उन्होंने जिला कार्यकारिणी की एक बैठक शहर के एक होटल में ली। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने की व मुख्य अतिथि के रूप में संगठन मंत्री भवानी सिंह रहे। बैठक का मुख्य उद्‌देश्य आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां सौंपने का था।

यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस के दरोगा ने पेश की मानवता की मिसाल, हर कोई कर रहा सैल्यूट

अपने क्षेत्र में 10-10 दिनों का प्रवास करें

बैठक में संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी मनोयोग से कर लें। जिले के सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में 10-10 दिनों के प्रवास की तैयारी करें और जनता के बीच रहकर सरकार की योजनाएं और उनको मिले लाभ को बतायेंगे यह क्रम लोकसभा चुनाव तक हर माह चलेगा। पार्टी के पदाधिकारियों के साथ यह जिम्मेदारी उन्होंने सभी विधायकों को भी दी है कि वो भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने क्षेत्र में 10-10 दिनों का प्रवास करेंगे। इसके बाद उन्होंंने कहा कि हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश की प्रत्येक लोकसभा सीट जीतने का है इसलिये सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जायें।

अंत में उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी ने जारी की ये सूची, जानिए किस जिले से किसको क्या जिम्मा मिला

ये रहे उपस्थित

बैठक में ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुरेश गंगवार, जिला सचिव व मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल, पूरनलाल लोधी, हर्षवर्धन आर्या, राकेश सिंह, तुलाराम लोधी, राजेन्द्र कश्यप, अमित वाल्मीकि, गुरभाग सिंह, गौरव अवस्थी, अशोक राजा, रेखा परिहार, सोनू वालमिकी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- हिंदी दिवस विशेष: अपने ही देश में बेगानी हो गई हिंदी, पढ़िए ये खबर आखिर क्या है पूरा माजरा

यह भी पढ़ें- मंत्री के दौरे के बाद भी नहीं सुधरे हालात, बुखार से मौतों का सिलसिला जारी