पीलीभीत। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की जान ले ली। सुसरालीजन कई दिनों से दहेज में दो भैंसों की मांग कर रहे थे। मृतक पिता के परिजनों का आरोप है कि ससुरालियों ने बेटी को पहले तो जमकर पीटा और फिर फांसी पर लटकाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है वहीं सुसराल पक्ष के सभी लोग घटना के बाद से फरार हैं।