6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखिये वीडियो-दीपावली मेले के नाम पर जमकर हुआ अश्लीलता का नाच

पीलीभीत से सटे नेपाल बार्डर पर उत्तराखंड के बनबसा में हुआ एलाइंस क्लब इंटरनेशनल ने कराया था बार्डर पर यह कार्यक्रम हज़ारों की भीड़ में नाची नेपाली बार बालाएं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 2 Nov 2018, 11:24 AM IST

mele mein dance

Mele mein dance

पीलीभीत। जिले से सटे उत्तराखंड के बनबसा में बीती रात दीपावली मेले के नाम पर एक समाजिक संस्था द्वारा लगाये गये मेले में जमकर अश्लीलता परोसी गई। समाज सेवा के नाम पर समाज के सामने सरेआम अश्लीलता परोसने का काम किया जाए तो इसे कहां तक जायज़ ठहराया जा सकता है। चम्पावत जिले के बनबसा में एलाइंस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली मेले में देर रात तक नर्तकियों का डांस चलता रहा।

नेपाल से आयी बार बालाओं ने लगाए ठुमके
फिल्मी गानों की धुन पर क्लब द्वारा हायर की गई नेपाली बार बालाएं देर रात तक दीपावली मेले के मंच पर झूमती थिरकती रही। बनबसा के बीच शिक्षा के मंदिर के प्रांगण में चल रहे दीपावली मेले में सामाजिक मर्यादाओं को क्लब द्वारा तार-तार किया जाता रहा। लेकिन स्थानीय प्रशासन आँखें मूंदकर मूकदर्शक की भूमिका में रहा। वहीं दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर देर रात तक बनबसा नगर के बीचों बीच मेले के मंच पर फिल्मी गानों पर अश्लीलता परोसी जाती रही।

देवभूमि को किया जा रहा कलंकित
कुछ विदेशी संस्थाएं समाजसेवा के नाम पर देवभूमि उत्तराखण्ड की महान संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रही है, साथ ही देव भूमि में इस तरह के मेलों के माध्यम से पाश्चात्य संस्कृति को परोसकर समाज में एक ऐसा ज़हर घोल रहे है जिसे किसी भी तरह सही नहीं कहा जा सकता है।