
Kirtan yatra
पीलीभीत। जिले के युवा भाजपा नेता गुरभाग सिंह को जनपद शाहजहॉपुर के बंडा गुरूद्वारे में विशेष आमंत्रण देकर उन्हे बुलाया गया। यहां गुरू नानक देव जी की जयंती के अवसर पर एक कीर्तन यात्रा बंडा से पुवायां तक जानी थी। गुरभाग सिंह ने बंडा से पुवायां तक पूरे 21 किलोमीटर की कीर्तन यात्रा पैदल चलकर अपनी भक्ति दिखाई। यात्रा वाहनों द्वारा होनी थी जहां जगह जगह सिख समुदाय के लोगों को यात्रा का स्वागत करना था और पूरी यात्रा में सौ से अधिक वाहन रहे।
ऐसे हुई कीर्तन यात्रा
बीते दिन सोमवार को शाहजहॉपुर जनपद के बंडा गुरुद्वारा में गरू नानक देवी जी के जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संत बाबा प्रीतम सिंह के नेतृत्व में बंडा से पुवायां तक चला। नगर कीर्तन यात्रा गुरु नानक देव जी के 550वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया गया, जिसमें बढ़ चढ़कर सिख संगठनों ने भाग लिया। इसी उपलक्ष्य में पीलीभीत के गुरभाग सिंह को विशेष आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरूवात सुबह 9ः00 बजे तैयारियों के साथ शुरू हुई और 10ः00 बजे बंडा के बड़े गुरुद्वारे से पुवायां को निकली। यात्रा में करीब 100 वाहनों का काफिला था जो नगर कीर्तन करता हुआ पुवायां तक जा रहा था। नगर कीर्तन यात्रा में गुरुभाग सिंह ने यह 21 किलोमीटर की यात्रा पूरी पैदल चलकर की और अपनी भक्ति दिखाई जिससे खुश होकर संत बाबा प्रीतम सिंह ने उन्हे सम्मानित किया। यात्रा में प्रमुखतः से सतनाम सिंह, हरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, हरजीत सिंह, तारा सिंह, कुलवंत सिंह, राजवीर सिंह आदि श्रद्वालू रहें।
गुरभाग ने दिखाई श्रद्वा
पीलीभीत भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री, सदस्य उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी व सदस्य यूपीसीएलडीएफ गुरभाग सिंह को विशेष आमंत्रित किया गया। उन्हे संत बाबा प्रीतम ने आमंत्रित किया और वो बंडा पहुँचे यहां उन्होंने जब कार्यक्रम देखा तो उन्होंने पूरी 21 किलोमीटर की यात्रा पैदल ही तय की जिसके बाद संत बाबा प्रीतम सिंह ने खुश होकर उन्हे सम्मानित किया।
Published on:
28 Nov 2018 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allपीलीभीत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
