2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना शादी किए घर में रह रहा था प्रेमिका के साथ, मां ने किया विरोध तो कर दी हत्या

मां बेटे और युवती के रिशेते के विरोध में थी, इसीलिए उसे कई बार प्रताड़ित किया गया, बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 15 Jun 2018, 9:09 PM IST

Murder

प्रेमिका की खातिर बेटे ने की मां की हत्या

पीलीभीत। किसने सोचा होगा कि जन्म देने वाली मां को उसका ही बेटा एक युवती की खातिर मौत के घाट उतार देगा। बीते माह हुई एक महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। पुलिस का दावा है कि बेटे ने प्रेमिका की खातिर मां की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी बेटे व प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बिलसण्डा थाना क्षेत्र के कस्बे का है। पुलिस के अनुसार बेटा प्रेमिका से शादी करने की जिद करता था। मां विरोध में थी, इसीलिए उसे कई बार प्रताड़ित किया गया, बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई।


मां को बेटे का युवती से रिश्ता नहीं था पसंद

बता दें कि बीती 12 मई को बिलसण्डा नगर के मेन बाजार में उमा ***** हाउस की मालकिन उमा जायसवाल की लाश घर में फांसी पर लटकती हुई मिली थी। घटना के वक्त उनका बेटा राहुल घर से बाहर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत की बात सामने आई। परिजनों ने इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। मामला संदिग्ध दिखने पर एसआई मनोज कुमार ने थाने में खुद ही केस दर्ज कराया और विवेचना शुरू की।

बिना शादी के ही प्रेमिका के साथ रह रहा था आरोपी

विवेचना में सामने आया कि मृतका के बेटे राहुल का प्रेम प्रसंग बिहार की रहने वाली एक युवती प्रियंका के साथ चल रहा है। प्रियंका बिलसण्डा के ईंटगांव के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की अपनी शिक्षिका दोस्त के साथ यहीं रहती थी। इस बीच उसकी मुलाकात राहुल से हुयी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रियंका और राहुल के बीच नजदीकियां और बढ़ीं जिसके बाद वो उसके ही घर पर रहने लगी। बिना शादी के ही महीनों से दोनों घर में साथ-साथ रह रहे थे। दोनों शादी करना चाहते थे, मगर मां को ये पसंद नहीं था। जिस पर राहुल कई बार मां उमा को प्रताड़ित कर चुका था। मां को अपने बेटे और युवती का रिश्ता पसंद नहीं था। जांच में ये बात सामने आई है कि मां का किसी से कोई विरोध नहीं था। बेटे और युवती ने ही गला दबाकर उन्हें मार दिया। घटना रिश्तों को कलंकित करने वाली है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।