6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरानी रंजिश में सरकारी शिक्षक ने महिला को आग लगाई

शिक्षक देव कुमार ने अपनी पड़ोसी महिला रेखा पर खुलेआम कैरोसिन ऑयल डालकर आग के हवाले कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Amit Sharma

Jan 08, 2017

Crime news

Crime news

पीलीभीत।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में दबंग शिक्षक ने महिला पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ ने महिला का बयान लेते हुए मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। वहीं आरोपी शिक्षक फरार है।


वारदात के पीछे पुराना विवाद

पीलीभीत में बेखौफ दबंग सरकारी मामला थाना सुनगढ़ी क्षाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती का है। बताया जा रहा है कि शिक्षक का महिला के परिवार से विवाद चल रहा था जिसके चलते आए दिन कहासुनी होती थी। महिला को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला के 72-75 प्रतिशत झुलसने की बात कही है। पीड़ित महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।


आरोपी परिवार सहित फरार

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सुनगढ़ी पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी अनुराग दर्शन ने महिला से पूछताछ करने की कोशिश की और बयान लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों के पकड़ने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की बेटी अगर न होती तो महिला जलकर राख हो जाती, मोहल्ले वाले भी आग लगने के बाद मूकदर्शक बने देखते रहे लेकिन मदद को आगे कोई नहीं आया।