15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
गांव के बच्चों के साथ अप्सरा नदी में नहाने गया युवक डूबा
Play video

गांव के बच्चों के साथ अप्सरा नदी में नहाने गया युवक डूबा

बच्चों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। फिलहाल गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं।
Google source verification

पीलीभीत। जिले के थाना जहानाबाद क्षेत्र में एक युवक गांव के बच्चों को साथ लेकर अप्सरा नदी नहाने गया और डूब गया। उसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। इधर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने पीएसी तथा एसएसबी से बात कर आॅक्सीजन सिलेंडर धारक गोताखोरों की मांग की है।

थाना जहानाबाद के गांव सरदार नगर निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद मोहनीस पुत्र मोहम्मद शाकिर गांव के अन्य बच्चों को साथ लेकर गांव के निकट बहने वाली अप्सरा नदी में नहाने गया था। नहाते समय ही वह गहरे पानी में डूब गया। उसे साथ गए बच्चों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना सुबह साढे दस बजे की है। साथ नहा रहे बच्चों ने गांव जाकर इसकी सूचना दी।

सूचना पर परिजन तथा गांववासी घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद घटना की जानकारी थाना जहानाबाद पुलिस को दी गई। मौके पर थाना जहानाबाद थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल पहुंच गए। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की सहायता से उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सदर प्रवीण मलिक, उपजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी भी मौके पर पहुंच गए। इधर अपर जिलाधिकारी ब्रज किशोर ने एसएसबी के कमांडेंट तथा पीएसी के कमांडेंट से बात कर अपनी गोताखोरों की टीम भेजने का आग्रह किया। मौके पर एसएसबी तथा पीएसी के दस गोताखोरों की टीम लगी है। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होने एसएसबी के अधिकारियों से बात कर आॅक्सीजन सिलेंडर सहित गोताखोरों की विशेषज्ञ टीम भेजने का आग्रह किया है। उनका कहना था कि गहराई अधिक होने के कारण गोताखोरों को परेशानी आ रही है। देर रात मोहनीस का शव एसएसबी के गोताखोरो ने ढूंढ निकाला।