नई दिल्ली। कल यानि 29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। इससे पहले आज सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में 31 दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, इसके साथ ही विपक्षी नेताओं ने भी संसद सत्र के लिए कई सुझाव भी दिए। इस दौरान कृषि कानूनों और एमएसपी पर भी चर्चा हुई, हालांकि पीएम मोदी इस बैठक में शामिल नहीं हुए।