17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

38वें स्थापना दिवस पर भाजपा का मेगा प्लान, नमो ऐप से कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे मोदी

धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में खुलकर हिंदुत्व पर राजनीति करने वाली भाजपा आज अपना 38वां स्थापना दिवस मना रही है।
2 min read
Google source verification
BJP foundation day

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दम भरने वाली भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को अपना 38वां स्थापना दिवस मना रही है। धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में खुलकर हिंदुत्व की राजनीति करने वाली बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल,1980 को हुई थी। देश के एक तिहाई हिस्से में सरकार बनाने के बाद आज भाजपा बड़े ही जोश-ओ-खरोश के साथ अपना 38वां स्थापना दिवस मना रहा ही। टेक्नोलॉजी फ्रेंडली पीएम नरेंद्र मोदी शाम साढ़े चार बजे 'नरेंद्र मोदी ऐप' के जरिए देशभर के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद स्थापित करेंगे।

ऐप के जरिए कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं के मुलाकात और बातचीत का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। शायद इसीलिए स्थापना दिवस के दिन दिल्ली में रहते हुए अपने ऐप के जरिए देश के अलग-अलग राज्यों के पांच संसदीय क्षेत्र के सांसदों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत का फैसला किया है। खबर है कि इस दौरान पीएम सिर्फ भाषण नहीं देंगे बल्कि दूसरों की बात भी सुनेंगे। कार्यकर्ता सीधे पीएम मोदी से सवाल पूछ पाएंगे और पीएम के सवालों का जवाब भी दे सकते हैं।

5 संसदीय क्षेत्रों में जबरदस्त तैयारी
कार्यकर्ताओं के संवाद के लिए बीजेपी ने जिन संसदीय क्षेत्रों को चयन किया गया है वो इस प्रकार हैं- मीनाक्षी लेखी और मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र उत्तर-पूर्व दिल्ली (नई दिल्ली), पूनम महाजन का संसदीय क्षेत्र उत्तर मध्य मुंबई (महाराष्ट्र), अनुराग ठाकुर का संसदीय क्षेत्र सारण (बिहार) और राजीव प्रताप रूडी का क्षेत्र हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)

3 लाख से अधिक कार्यकर्ता होंगे शामिल
अपने इस 38वें स्थापना दिवस पर पार्टी मुंबई में ताकत दिखाएगी। इस दिन बीजेपी के 3 लाख से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं के मुंबई के बीकेसी ग्राउंड पहुंचने की बात कही जा रही है। बीजेपी की यह रैली शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री से चंद कदम की दूरी पर स्थित बीकेसी मैदान में होगी। इस कार्यक्रम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगें।

इसलिए खास होगा कार्यक्रम
यह कार्यक्रम इसलिए भी खास होने वाला है क्योंकि अपनी स्थापना के 38 वर्षों बाद भाजपा की केंद्र समेत 22 राज्यों में अपनी सरकार बना चुकी है। हर चुनाव में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित कर अपने ही पुराने रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। हाल ही में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में वामपंथी दलों का गढ़ ध्वस्त कर बीजेपी ने सबको चौंका दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग