2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड में AAP का बड़ा ऐलान, सीएम तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कर्नल अजय कोठियाल

आम आदमी पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सीएम तीरथ सिंह के खिलाफ रिटायर्ड कर्नल कोठियाल को बनाया अपना उम्मीदवार, बोले- बदल जाएगी प्रदेश की सियासी तस्वीर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 1 Jul 2021, 2:59 PM IST

546.jpg

नई दिल्ली। उत्तराखंड ( Uttarakhand ) में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) ने अपना चुनाव दांव चल दिया है। आम आदमी पार्टी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ( Tirath Singh Rawat ) के खिलाफ उपचुनाव में कर्नल अजय कोठियाल ( Ajay Kothiyal ) आप के उम्मीदवार होंगे।

बता दें कि उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत खुद बीजेपी आलाकमान के बुलावे पर दो दिन से दिल्ली में हैं। इस बीच आप का ये ऐलान निश्चित रूप से बीजेपी की चिंता बढ़ाने वाला हो सकता है।

यह भी पढ़ेँः पंजाब कांग्रेस में हो गया सबकुछ ठीक? सिद्धू ने प्रियंका से मुलाकात के बाद साझा की मुस्कुराती हुई तस्वीर

अगले होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी रणनीतियां चलना शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में एक दिन पहले आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में तीन बड़े ऐलान किए।

इस ऐलान के बाद अब उत्तराखंड में भी आप ने अपना चुनाव दांव चल दिया है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया।

इस सीट से दी चुनौती
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के उपचुनाव को लेकर भी सरगर्मियां तेज हैं। इन सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
AAP ने गुरुवार को एक प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान ये ऐलान किया। यही नहीं आप ने सीएम तीरथ को गंगोत्री सीट से उपचुनाव लड़ने की चुनौती दी है।

AAP का दावा बदल जाएगी सियासी तस्वीर
आप ने ऐलान करते हुए कहा कि गंगोत्री विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सीएम तीरथ सिंह के खिलाफ रिटायर्ड कर्नल कोठियाल चुनाव लड़ेंगे और ये चुनाव उत्तराखंड की सियासी तस्वीर को बदल कर रख देगा।

उत्तराखंड सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए आप ने कहा कि इस उपचुनाव के बाद राज्य में कुशासन का अंत हो जाएगा और गंगोत्री उपचुनाव के साथ ही तीरथ की विदाई भी होगी। यही नहीं उत्तराखंड के नवनिर्माण की शुरुआत भी इसी चुनाव के साथ हो जाएगी।

औपचारिक ऐलान करते हुए आप ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि सीएम बनने के छह महीने बाद भी तीरथ सिंह रावत चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं।

यह भी पढ़ेँः पंजाबः केजरीवाल ने किए तीन बड़े ऐलान, 'आप' की सरकार बनी तो हर परिवार को 300 यूनिट तक मुफ्त मिलेगी बिजली

रावत ने की शाह और नड्डा से मुलाकात
बता दें कि 30 जून को दिल्ली पहुंचे तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है, लेकिन इस बारे में अभी बातचीत को लेकर खुलासा नहीं हुआ है।

इस साल मार्च में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने तीरथ सिंह रावत के सामने 9 सितंबर तक विधायक के तौर पर चुने जाने की बाध्यता है।