10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

AAP का जन्‍मदिन आज: केजरीवाल ने ट्वीट कर पार्टी के सदस्‍य को देश का जिम्‍मेदार नागरिक बताया

यदि आप “आप” में हैं, तो इसका मतलब आपने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया।

2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Nov 26, 2018

arvind kejriwal

AAP का जन्‍मदिन आज: केजरीवाल ने ट्वीट कर पार्टी के सदस्‍य को देश का जिम्‍मेदार नागरिक बताया

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी (आप) का आज जन्‍मदिन है। अरविंद केजरीवाल ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आप के नाम से नई पार्टी की घोषणा की थी। इस मौके पर उन्‍होंने ट्वीट कर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा है कि आप के हर सदस्‍य को खुद पर गर्व करना चाहिए। क्‍योंकि आप का हर कार्यकर्ता देश का एक जिम्‍मेदार नागरिक है। उन्‍होंने कहा कि आप में होना आपको लगातार देश के प्रति आपकी जिम्‍मेदारी का अहसास दिलाता है। यदि आप “आप” में हैं, तो इसका मतलब आपने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया।

मकसद होंगे कामयाब
उन्‍होंने कहा कि छह साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की राजनीतिक यात्रा शुरू हुई थी। नि:स्वार्थ भाव से काम करने वाले लाखों कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के दम पर तमाम बाधाओं के बावजूद भारत को भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता और जातिवाद के जहर से मुक्त कराने की दिशा में यह राजनीतिक क्रांति आगे बढ़ रही है।

हमले शहीदों का ऋणी रहेगा ये मुल्‍क
मुंबई पर आतंकीवादी हमले के दस साल पूरा होने पर उन्‍होंने ट्वीट कर इस हमले में अपनों को खो देने वाले परिवारों के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति जताई है। उन्‍होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ईश्वर इन परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। इस हमले में शहीद होने वालों का ये मुल्क हमेशा ऋणी रहेगा। बता दें कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा 26 नवंबर 2012 हुई थी। इसका मकसद देश को भ्रष्‍टाचार, जातिवाद और संप्रदायवाद के जहर से मुक्‍त करना है। पहली पार्टी ने दिसंबर 2013 में दिल्ली विधानसभा चुनाव का चुनाव झाड़ू चुनाव चिन्ह पर लड़ा। पार्टी को 70 में से 28 सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनाई। 49 दिनों के बाद 14 फरवरी 2014 को विधानसभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। उसके बाद 2015 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिली और अरविंद केजरीवाल दोबारा सीएम बने।